दिल्ली ट्रैफिक पुलिस :सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की अनूठी पहल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस सप्ताह के तहत शाहदरा ट्रैफिक सर्कल क्षेत्र में रन/वॉकाथन का आयोजन किया, जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में छात्र, व्यवसायी, कामकाजी पेशेवर और पुलिस अधिकारी सहित 125 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 4 से हुई, जहां से प्रतिभागियों ने पूरे कॉम्प्लेक्स का चक्कर लगाया और फिर वहीं समाप्त हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागी सड़क सुरक्षा के संदेश वाले टी-शर्ट और कैप पहने नजर आए। साथ ही, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पंफलेट भी वितरित किए गए।

रन/वॉकाथन का मुख्य उद्देश्य लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग के खतरों से लोगों को अवगत कराना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और सड़क हादसों में कमी लाना था। इस कार्यक्रम को लेकर विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) ज़ोन-1 श्री के. जगदेशन और पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक मुख्यालय) श्री शशांक जायसवाल ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश