दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, बाबा सफीदों गैंग का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात बाबा सफीदों गैंग के सक्रिय सदस्य और हथियार सप्लायर भोला शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी दिल्ली और हरियाणा में पांच मामलों में वांछित था और हाल ही में दिल्ली में 7.5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस को इसकी लोकेशन मुंबई में मिली, जहां से यह दुबई भागने की फिराक में था।

भोला शंकर, हरियाणा के जींद जिले के मलार गांव का रहने वाला है और बाबा सफीदों गैंग के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। यह 14 फरवरी 2025 को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक करेंसी एक्सचेंज ऑफिस में घुसकर अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों दिपांशु और गौरव धनिया को गिरफ्तार कर उनके पास से चार अवैध हथियार बरामद किए, लेकिन भोला शंकर पुलिस की पकड़ से बच निकला था।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस हाई-प्रोफाइल केस को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने टेक्निकल और मैन्युअल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया और अंततः उसे मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके से धर दबोचा गया। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी को दिल्ली लेकर आई, जहां उससे गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि वह दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी कई संगीन मामलों में शामिल था। वह अवैध हथियारों की तस्करी, कार लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। इससे पहले हरियाणा पुलिस ने उसे फरवरी 2024 में दो अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह लगातार फरार था। इसके अलावा, वह थाईलैंड और वियतनाम भाग चुका था और फिर भारत लौटकर वारदातों को अंजाम दे रहा था।

भोला शंकर का अपराध की दुनिया में उतरना मोंटी उर्फ बंटी उर्फ बाबा के संपर्क में आने के बाद हुआ। मोंटी के इशारे पर उसके घर पर फायरिंग की गई थी, जिसके बाद उसने खुद भी अवैध हथियार रखने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे वह हथियारों का सप्लायर बन गया और बाबा सफीदों गैंग का हिस्सा बन गया।

भोला शंकर को पकड़कर क्राइम ब्रांच ने न केवल दिल्ली में हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि हरियाणा में चल रहे अवैध हथियारों के नेटवर्क का भी भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार