दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो कुख्यात लुटेरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अपराधियों विजय बंसल और टोनी बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे और कोर्ट में पेश न होने के कारण उन पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित शीशगंज साहिब गुरुद्वारे के पास आने वाले हैं। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और सुबह 11:30 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों अपराधी लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे और लूटपाट कर रहे थे। विजय बंसल कोतवाली और दरियागंज थाना क्षेत्र में लूट और हथियारों के अवैध इस्तेमाल के मामलों में वांछित था, जबकि टोनी बंसल कोतवाली थाने के एक लूट के मामले में फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि की जांच में सामने आया कि दोनों बेहद कम पढ़े-लिखे हैं और पहले मजदूरी का काम करते थे। लेकिन लाल किले के पास पर्यटकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के संपर्क में आकर अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी संबंधित थानों को दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार