नेपाल में तस्करी से पहले 32 महंगे मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी और तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी और स्नैचिंग किए गए महंगे मोबाइल फोन नेपाल में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके पास से 32 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें 14 आईफोन, 6 सैमसंग के नए मॉडल और अन्य प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं। इनमें से छह मोबाइल फोन पहले ही चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि नदीम आनंद विहार आईएसबीटी से नेपाल भागने की फिराक में है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और उसे मौके से धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि वह उत्तराखंड के चंपावत जिले का रहने वाला है, जहां से नेपाल की दूरी महज 7 किलोमीटर है। वह पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के करोल बाग और अन्य इलाकों से चोरी के मोबाइल इकट्ठा कर नेपाल में अपने साथी नरेंद्र भट को सप्लाई कर रहा था। इसके बदले में उसे प्रति मोबाइल ₹200 और यात्रा खर्च मिलता था।

क्राइम ब्रांच इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को मोबाइल चोरी और अंतरराष्ट्रीय तस्करी पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद