दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी गठन की मांग, फोरम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ने दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी के गठन की मांग करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखा है। फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने कहा कि गवर्निंग बॉडी के गठन से शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी, जिससे करीब 600 पद भरे जाएंगे।

फोरम ने मांग की है कि गवर्निंग बॉडी में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को आरक्षण के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए और कॉलेजों में इन्हीं वर्गों से चेयरमैन व कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाएं। साथ ही, दिल्ली देहात के कॉलेजों में ग्रामीण प्रतिनिधियों को शामिल करने की अपील की गई है, ताकि स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

डॉ. सुमन ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल दो साल पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक नई कमेटी का गठन नहीं हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि जब तक सरकार गवर्निंग बॉडी के लिए नाम नहीं भेजती, तब तक पूर्ण वित्त पोषित 12 कॉलेजों में प्रबंध समिति न बनाई जाए।

फोरम ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि गवर्निंग बॉडी में आरक्षण के अनुरूप एससी के 22, एसटी के 11 और ओबीसी के 49 सदस्यों को शामिल किया जाए, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी