पुरुषोत्तम हिन्दी भवन में वसंतोत्सव रचना पाठ, स्वामी विवेकानंद सम्मान से विभूतियों का सम्मान

नई दिल्ली स्थित पुरुषोत्तम हिन्दी भवन सभागार में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था उद्भव (पंजी.):एवं अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति, यूएसए के संयुक्त तत्वावधान में वसंतोत्सव रचना पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष थे सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अरुण प्रकाश ढौंडियाल और मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार, कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ .बी.एल. गौड़ उपस्थित थे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. अशोक पांडेय, अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ .इंद्रजीत शर्मा, वरिष्ठ कवयित्री डॉ. वीणा मित्तल, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एच.सी. गणेशिया एवं पांडुलिपी प्रकाशन के अध्यक्ष विक्रम द्विवेदी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन शिक्षाविद्, कवि एवं उदभव संस्था के अध्यक्ष डॉ. विवेक गौतम ने किया ।
समारोह में उदभव संस्था की ओर से ओंकार नाथ मिश्र, चौ. धर्मबीर सिंह, रविंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार, दिनेश कुमार भारद्वाज तथा श्री अरविंद को स्वामी विवेकानंद सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया।

काव्य गोष्ठी में मंदिरा घोष, प्रेम बिहारी मिश्र,इंद्रजीत सुकुमार, डॉ.वीणा मित्तल, डॉ. नीलम वर्मा, शोभना श्याम, पुष्पा सिन्हा, आलोक उनियाल, के.के. वर्मा, के.सी. गौतम आदि ने अपनी काव्य-रचनाओं के पाठ से सभागार को वासंती रंगों से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर इंजीनियर अमोल प्रचेता, अधिवक्ता गगन भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजू बोहरा, समाजसेवी मनोरमा मिश्रा, शूटिंग कोच दिनेश उप्रेती, विनोद त्यागी, मुकेश कौशिक, सज्जन शर्मा,गद्य-लेखक, कुमार सुबोध जैसे गणमान्य लोग सभागार में उपस्थित थे।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार