रायल इंडियन पब्लिक स्कूल डी ब्लाक सीता पुरी ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, अभिभावक बच्चों को संस्कारित करें: राजेश ऋषि, विधायक जनकपुरी 

रायल इंडियन पब्लिक स्कूल डी ब्लाक सीता पुरी में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जनकपुरी से विधायक श्री राजेश ऋषि समारोह में मुख्य अतिथि थे। क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती डिंपल आहूजा और शिक्षाविद् डॉ दयानंद वत्स भारतीय विशेष अतिथि के रुप में समारोह में उपस्थित थे। स्कूल के चेयरमैन श्री पी एस शेखावत ओर प्रबंधक श्री रविंद्र सिंह ओर शिक्षाविद् श्री एल. एस तंवर, डॉ.राजकुमार यादव ओर स्कूल प्राचार्या सुश्री नेहा के सान्निध्य में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित लोकगीत ओर पारंपरिक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक श्री राजेश ऋषि, क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती डिंपल आहूजा ओर शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने अपने कर कमलों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों ओर शिक्षकों को गोल्ड मेडल ओर ट्राफी देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक श्री राजेश ऋषि ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि

बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करें उनके बारे में कोई नकारात्मक टिप्पणी करने से बचें। इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने कहा कि रायल इंडियन पब्लिक स्कूल

 बच्चों को संस्कारित कर रहा है ओर उनमें आत्मविश्वास जगा रहा है। यहां के बच्चों में नैसर्गिक सांस्कृतिक प्रतिभा कूट कूटकर भरी हुई है। इसलिए शिक्षकों ओर अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों का सकारात्मक मार्गदर्शन करें।  आज के बच्चे डिजिटल युग के बच्चे हैं। वे अत्यंत संवेदनशील हैं। इसलिए ऐसी कोई बात उनके सामने ना करें जिनसे उनके दिमाग पर बुरा असर पडे। वत्स ने स्कूल प्रबंधन को स्कूल के 19 साल पूरे करने पर अपनी बधाई दी। क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती डिंपल आहूजा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा  कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की पीस कमेटी के सदस्य श्री राजीव विज, सीतापुरी आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट श्री  हेमंत, समाजसेवी श्री दीपकथे  आहूजा ,श्री चांद मोहम्मद, डॉ.जनेश, श्री उमेश शर्मा, शमीन सागर उपस्थित थे। इस मौके पर स्कूल एलुमनी पूर्व छात्रों गौरव, भावी और लक्षिता को भी स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार