दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगी NEET और CUET की फ्री कोचिंग

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद की मौजूदगी में शिक्षा निदेशालय ने NSDC इंटरनेशनल, कौशल विकास मंत्रालय और फिजिक्स वाला लिमिटेड की संयुक्त पहल BIG के साथ एक अहम समझौता किया है। इस समझौते के तहत राजधानी के एक लाख 63 हजार छात्रों को NEET और CUET की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी।

दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत 2 अप्रैल से 2 मई 2025 तक छात्रों को हर दिन छह घंटे की ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी, जिसमें भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, सामान्य योग्यता और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होंगे। इस क्रैश कोर्स के जरिए 30 दिनों में छात्रों को कुल 180 घंटे की ट्रेनिंग मिलेगी। साथ ही, उनकी प्रगति को ट्रैक करने के लिए मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना से सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मेडिकल और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसे छात्रों के लिए गेम-चेंजर बताते हुए कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित समुदायों के छात्रों को उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगी। सरकार की यह अनूठी पहल सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक बाधाएं छात्रों की शैक्षणिक आकांक्षाओं में रोड़ा न बनें।

  • Leema

    Related Posts

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन लक्ष्मी नगर क्षेत्र के भाजपा मंडल (समिति नंबर 62) द्वारा ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य एवं उल्लासपूर्ण…

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला द्वारा अपराध पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अशोक विहार स्थित मंथन हॉल में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

    🎉 लक्ष्मी नगर मंडल में ‘होली मंगल मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं