गोवा पुलिस की हिरासत से फरार ठग इमाद खान दिल्ली क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक शातिर ठग इमाद खान को गिरफ्तार कर लिया है, जो गोवा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। इमाद खान ने खुद को नारकोटिक्स सेल का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये ऐंठे थे।

मूल रूप से सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 33 वर्षीय इमाद खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो लीक करने की धमकी देकर एक शख्स से करोड़ों की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर गोवा पुलिस ने उसे म्हापसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट से वह हिरासत से भाग निकला।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि इमाद खान देहरादून के आईएसबीटी इलाके में छिपा हुआ है। एसीपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर विवेकानंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर 28 मार्च को उसे धर दबोचा।

पूछताछ में इमाद ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से ठगी की। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इमाद खान के फरार होने के बाद मुंबई पुलिस ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और गोवा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

  • Leema

    Related Posts

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 मई से हर शनिवार ‘जन शिकायत समाधान कैंप’ लगाने के…

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    • By Leema
    • April 27, 2026
    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    • By Leema
    • April 27, 2026
    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    • By Leema
    • April 26, 2026
    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    ख्याला में नशे के कारोबार पर वार: पुलिस ने 6.54 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर को दबोचा

    • By Leema
    • April 26, 2026
    ख्याला में नशे के कारोबार पर वार: पुलिस ने 6.54 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर को दबोचा

    चिंतन शिविर से दिल्ली को नई दिशा: सफाई कर्मियों की गरिमा और सामाजिक योजनाओं पर जोर

    • By Leema
    • April 25, 2026
    चिंतन शिविर से दिल्ली को नई दिशा: सफाई कर्मियों की गरिमा और सामाजिक योजनाओं पर जोर

    “डिग्री नहीं, चरित्र बनाएगा विकसित भारत” – पीजीडीएवी कॉलेज में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का संदेश

    • By Leema
    • April 25, 2026
    “डिग्री नहीं, चरित्र बनाएगा विकसित भारत” – पीजीडीएवी कॉलेज में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का संदेश