ATM फ्रॉड कर हुई थीं फरार, 9 साल बाद क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ीं दो बहनें


क्राइम ब्रांच की साउदर्न रेंज टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 साल से फरार चल रही दो महिला चोरों को दबोच लिया। दोनों महिलाएं 2015 में जैतपुर थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित थीं और अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा था।

जानकारी के मुताबिक, 2014 में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से 76 हजार रुपए चोरी हो गए हैं और उसकी एटीएम कार्ड से रकम निकाली गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी अपनी बहनें ही इस वारदात में शामिल हैं।

मामला अदालत में पहुंचा लेकिन दोनों आरोपी महिलाएं पेश नहीं हुईं। लंबे समय से फरार रहने के बाद, आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला कांस्टेबल शोभा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत दोनों को दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। एक महिला मदनपुर खादर इलाके में निजी ठेके के जरिए एमटीएस की नौकरी कर रही थी जबकि दूसरी एक किराना दुकान में सेल्सगर्ल थी।

इंस्पेक्टर विजय पाल डहिया के नेतृत्व में टीम ने दोनों को धर दबोचा और अदालत में पेश किया। अब दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन