ऑपरेशन मिलाप: 9 साल की लापता बच्ची को कुछ ही घंटों में परिवार से मिलाया

नई दिल्ली। दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 9 साल की मानसिक रूप से अस्थिर बच्ची अकेली भटकती हुई मिली, जिसे दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसके माता-पिता से मिलाकर एक मिसाल पेश की।

घटना 8 अप्रैल की शाम की है जब एक राहगीर ने बच्ची के अकेले होने की जानकारी तिमारपुर थाने को दी। SHO इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार के निर्देश पर एसआई नितिन तोमर, एचसी विनय तिवारी और महिला कांस्टेबल मनीता ने बच्ची से बात कर उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। बच्ची अपना घर तो नहीं बता सकी, लेकिन उसने बताया कि उसके पिता जींस की फैक्ट्री में काम करते हैं।

पुलिस टीम ने खजूरी खास इलाके में घर-घर जाकर पूछताछ की, मस्जिदों में अनाउंसमेंट कराए और जींस फैक्ट्रियों में तलाश शुरू की। आखिरकार कुछ ही घंटों में टीम ने बच्ची के पिता जावेद और मामा से संपर्क किया। पूरी पहचान और प्रक्रिया के बाद बच्ची को परिवार से मिला दिया गया।

‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत की गई इस मानवीय पहल ने न सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि दिल्ली पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का भी परिचय दिया। परिवार ने पुलिस का तहेदिल से आभार जताया।

  • Leema

    Related Posts

    बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों में जागरूकता आवश्यक: प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव डीन

    ( के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में ‘पृथ्वी पल्स 1.0’ का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे वरिष्ठ वन अधिकारी आयोजन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ₹50,000 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी…

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव विशेष आयुक्त पुलिस /क्राइम के मार्गदर्शन एवं सुश्री वेदिता रेड्डी आईएएस निदेशक (शिक्षा) के नेतृत्व में एक लाख बच्चे नशा ना करने के शपथ अभियान में हुए शामिल

    ‘( नशा – नॉट कूल’: एक हफ़्ते का नशा-विरोधी जागरूकता अभियान में 550 से ज़्यादा स्कूलों के 1 लाख से ज़्यादा छात्र शपथ लेने के अभियान में शामिल हुए) ‘नशा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों में जागरूकता आवश्यक: प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव डीन

    • By Leema
    • April 24, 2026
    बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों में जागरूकता आवश्यक: प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव डीन

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव विशेष आयुक्त पुलिस /क्राइम के मार्गदर्शन एवं सुश्री वेदिता रेड्डी आईएएस निदेशक (शिक्षा) के नेतृत्व में एक लाख बच्चे नशा ना करने के शपथ अभियान में हुए शामिल

    • By Leema
    • April 24, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव विशेष आयुक्त पुलिस /क्राइम के मार्गदर्शन एवं सुश्री वेदिता रेड्डी आईएएस निदेशक (शिक्षा) के नेतृत्व में एक लाख बच्चे नशा ना करने के शपथ अभियान में हुए शामिल

    डोपिंग से दूर रहें खिलाड़ी: अखिल कुमार, अर्जुन अवार्डी एवं डी.एस.पी. हरियाणा पुलिस

    • By Leema
    • April 24, 2026
    डोपिंग से दूर रहें खिलाड़ी: अखिल कुमार, अर्जुन अवार्डी एवं डी.एस.पी. हरियाणा पुलिस

    EV कैपिटल बनने की ओर दिल्ली: नई पॉलिसी पर मंथन, चार्जिंग नेटवर्क होगा दोगुना

    • By Leema
    • April 24, 2026
    EV कैपिटल बनने की ओर दिल्ली: नई पॉलिसी पर मंथन, चार्जिंग नेटवर्क होगा दोगुना

    जीरो टॉलरेंस का असर: GST विभाग में 162 कर्मचारियों का तबादला

    • By Leema
    • April 24, 2026
    जीरो टॉलरेंस का असर: GST विभाग में 162 कर्मचारियों का तबादला

    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    • By Leema
    • April 23, 2026
    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद