संगम विहार में शराब तस्कर गिरफ्तार, 594 क्वार्टर शराब और 108 बीयर की बोतलें बरामद

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2024: दक्षिणी जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड टीम ने संगम विहार इलाके में एक शराब तस्कर अनिल यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21 कार्टन में 594 क्वार्टर शराब और 108 बीयर की बोतलें बरामद की गई हैं। यह गिरफ्तारी मामला संख्या 456/24, दिनांक 26/08/2024, धारा 33 दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत संगम विहार थाने में दर्ज किया गया है।

दक्षिणी जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड टीम को संगठित अपराध पर लगाम कसने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश मिले थे। इसके तहत टीम ने स्थानीय मुखबिरों से सूचना एकत्र की और तकनीकी निगरानी के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। एएसआई राम प्रताप को संगम विहार इलाके में शराब की सप्लाई के बारे में एक पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद एक टीम बनाई गई, जिसमें एसआई नवीन, एएसआई प्रकाश, एएसआई पंचू राम, एएसआई राम धारी, एचसी मनीष, एचसी धर्मेंद्र, और एचसी कुलबीर शामिल थे। टीम ने संगम विहार के जे ब्लॉक में जाल बिछाया। कुछ समय बाद, एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसकी निशानदेही पर 21 कार्टन में 594 क्वार्टर शराब और 108 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। बाद में उसकी पहचान अनिल यादव के रूप में हुई।

इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश