पेपरलेस और ग्रीन विधानसभा की ओर बढ़ा दिल्ली, ओडिशा से ली तकनीकी सीख

नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2025: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता और उनके नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति सुरमा पाढ़ी और मुख्यमंत्री श्री मोहन चरन मांझी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात दिल्ली विधानसभा की पेपरलेस और सौर ऊर्जा संचालित योजना के क्रियान्वयन पर केंद्रित रही।

श्री विजेंद्र गुप्ता ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति सुरमा पाढ़ी से ई-विधान के सफल क्रियान्वयन पर गहरी चर्चा की। ओडिशा विधानसभा ने हाल ही में पेपरलेस प्रणाली को अपनाया है, और श्रीमति पाढ़ी ने दिल्ली विधानसभा के कागजमुक्त होने के प्रयासों में पूर्ण सहयोग का वादा किया।

इसके साथ ही, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से दिल्ली विधानसभा को पूरी तरह से सौर ऊर्जा संचालित करने के योजना के बारे में भी जानकारी साझा की। इस पहल से विधानसभा के बिजली खर्च में भारी बचत की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री मोहन चरन मांझी ने ओडिशा विधानसभा में डिजिटल अटेंडेंस प्रणाली के सफल उपयोग के बारे में बताया, जिससे विधानसभा की सभी कार्यवाहियां पेपरलेस तरीके से होती हैं।

इस तीन दिवसीय अध्ययन दौरे का उद्देश्य ओडिशा विधानसभा के ई-विधान और अन्य तकनीकी प्रयासों के अनुभवों से लाभ उठाना है, जो दिल्ली विधानसभा के ई-विधान परियोजना के क्रियान्वयन में मददगार साबित होंगे।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार