दक्षिणी दिल्ली में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली के दक्षिण जिले की एएटीएस टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है, जो इस रैकेट का मुख्य स्रोत बताया जा रहा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 89.20 ग्राम प्रीमियम क्वालिटी की हेरोइन और 3.29 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की है।

यह कार्रवाई “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत MB रोड स्थित जैन दादा बाड़ी कट के पास चेकिंग के दौरान की गई। टीम ने जब एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा। करीब 100 मीटर की दौड़ के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान संजय उर्फ सनम के रूप में हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने यह ड्रग्स एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी थी, जिससे वह सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था।

तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने मेहरौली से नाइजीरियाई नागरिक चुकवुनोन्सो उर्फ प्रिंसनॉनी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से हेरोइन और एमडी बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत आया था और यहाँ अन्य विदेशी नागरिकों के प्रभाव में नशे के धंधे में जुड़ गया।

फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। मुख्य सप्लायर और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस सफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के 10 सरकारी मेडिकल संस्थानों में 108 नई पीजी, DNB और फेलोशिप…

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    उत्तर-पश्चिम जिले के केशव पुरम थाना पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर हुई चोरी का मामला महज 6 घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार