दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: सोनिया विहार में देर रात लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोनिया विहार में हुए देर रात लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सौरव उर्फ गौरव और राज कुमार उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

घटना 25-26 मार्च की दरम्यानी रात की है, जब शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार चार युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने का बहाना बनाकर सोनिया विहार के पास राधा स्वामी सत्संग गेट के पास ले जाकर गला दबाकर लूटपाट की। बदमाश उनके बैग, मोबाइल, कैश और दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारियों के ज़रिए आरोपियों की पहचान कर ली। 15 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को सोनिया विहार से धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल की है और उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है।

पकड़े गए दोनों आरोपी पढ़ाई छोड़ चुके हैं और अपने पिता के साथ सब्जी का काम करते थे। पुलिस अब उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
(रिपोर्ट: क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस)

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार