बिंदापुर में कपड़ा फैक्ट्री से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

दिल्ली के द्वारका जिला स्थित बिंदापुर थाना पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्रियों में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 11 कट्टे पुरुषों के पेंट (करीब 1300 पीस) और 9 रोल कपड़े शामिल हैं।

पुलिस को 28 मार्च और 3 अप्रैल को ऑनलाइन एफआईआर के जरिए फैक्ट्री में चोरी की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सिलाई फैक्ट्री से 11 कट्टे और दूसरी फैक्ट्री से कपड़े के रोल चोरी हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जांच करते-करते आखिरकार टीम सीलमपुर पहुंची, जहां से चोरी का सारा माल बरामद कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इकबाल (42 वर्ष) और नरेश साह (43 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे फैक्ट्री में सैंपल लेने के बहाने जाते थे और दो-तीन दिन बाद रिक्शा और टेंपो से चोरी कर माल सीलमपुर ले जाते थे। इनमें से नरेश पहले भी कई चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार