आयोग की महा सुनवाई – प्रयास बिखरते परिवार को जोड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे : विजय गौड़

जिस संवेदनशीलता ने आयोग सदस्याएँ महा सुनवाई कर रही थी , सचमुच सदस्याएँ प्रशंसा एवं सराहना की पात्र है और आयोग अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व को सलाम तो बनता
है : राष्ट्रीय महिला आयोग की महा जनसुनवाई के पहले दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर एवं आयोग के सदस्यों ने महिलाओं की शिकायतें राष्ट्रीय महिला आयोग मुख्यालय में सुनीं तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अगले चार दिन भी महिलाओं के लंबित मामलों को सुना गया व उन्हें त्वरित समाधान देने का पूरा प्रयास जारी है । राजधानी दिल्ली में अगस्त माह 2025 के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय शिक्षक दिवस आयोजन समिति का एक प्रतिनिधि मंडल विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग पहुँचा और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया से मिला । इस अवसर पर आयोग द्वारा चल रही महा जनसुनवाई की कार्रवाही को सभी प्रतिनिधि मंडल सदस्यों को देखने का सोभाग्य मिला । प्रतिनिधि मंडल आयोग सदस्याए सुश्री ममता कुमारी एवं सुश्री डेलिना खोंगडुप से व्यक्तिगत रूप से मिला जहाँ आयोग सदस्या सुश्री ममता कुमारी ने विस्तार से महिलाओं की समस्याओं और समाधान की प्रमुख चुनौतियों प्रकाश डाला । इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति , डॉ. पारुल शर्मा – एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, डीपीएसआरयू डॉ. जितेन्द्र मुंजाल – एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, डीपीएसआरयू . डॉ0 सायन चटर्जी प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, अधिवक्ता रितु दुबे न्याय बोध फ़ाउंडेशन , भागीदारी जन सहयोग समिति से प्रतिनिधि कमलेश शर्मा एवं डॉ0 नीरजा चतुर्वेदी, एनएसएस स्वयंसेवक, डीपीएसआरयू से – कुमारी प्रिया शर्मा, कुमारी जसप्रीया, और कुमारी दिव्यांशी । प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्य कुछ उन पीड़ित महिलाओं से भी मिले जो इस महा सुनवाई में आई थी अधिकांश महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान एवं आयोग के प्रति कृतज्ञता एवं आत्म विश्वास के भाव झलक रहे थे । प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख विजय गौड़ ने कहा कि इस प्रकार की महा सुनवाई – प्रयास टूटते / बिखरते परिवार को जोड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे । जिस संवेदनशीलता ने आयोग सदस्याएँ महा सुनवाई कर रही थी , सचमुच सदस्याएँ प्रशंसा एवं सराहना की पात्र है और आयोग अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व को सलाम तो बनता है ।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन