पड़ोस के झगड़े में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, क्राइम ब्रांच ने पति-पत्नी और नाबालिग बेटे को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिंदापुर थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पति-पत्नी और उनके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। मामला पश्चिमी दिल्ली के सेवक पार्क इलाके का है, जहां वीडियो गेम पार्लर को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा जानलेवा बन गया। इस हिंसक झगड़े में मौलाना हसन के बेटे उसामा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

30 अप्रैल को दर्ज एफआईआर के बाद से आरोपी परिवार फरार चल रहा था। 9 मई को क्राइम ब्रांच की एनडीआर टीम ने विशेष सूचना के आधार पर फैयाज हुसैन और उसकी पत्नी रुकसाना खातून को उनके नाबालिग बेटे सहित साकेत के पर्यावरण कॉम्प्लेक्स इलाके से गिरफ्तार किया। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड, द्वारका में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फैजान हुसैन पेशे से कपड़ा कारीगर है और बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है, जो पिछले कई वर्षों से परिवार समेत दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। फिलहाल, तीनों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन