दिल्ली के करोल बाग में मिला लापता मासूम, ऑपरेशन मिलाप के तहत पुलिस ने मिलवाया परिवार से

दिल्ली के सदर बाजार इलाके से लापता हुए आठ साल के मासूम को पुलिस ने कुछ ही घंटों में तलाश कर उसके परिजनों से मिलवाकर एक परिवार की खुशी लौटा दी। यह मामला 10 मई का है, जब मोहम्मद नामक शख्स ने पुलिस स्टेशन सदर बाजार में शिकायत दी कि उसका बेटा सुबह से घर से गायब है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ शाहदेव सिंह तोमर की निगरानी में एसआई समीर, कांस्टेबल नरेंद्र और नवीन की टीम बनाई गई। ऑपरेशन मिलाप के तहत बच्चे की तलाश में पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया। इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, बाजारों, रैन बसेरों और आस-पास के इलाकों में पूछताछ की गई। मस्जिदों से अनाउंसमेंट कराए गए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फोटो साझा की गई।

लगातार प्रयासों के बाद सूचना मिली कि बच्चा झंडेवाला मंदिर के पास देखा गया था। इसके बाद उसे करोल बाग मार्केट से सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच में पता चला कि बच्चा खेलते-खेलते झंडेवाला मंदिर की ओर चला गया था और रास्ता भटक गया।

बच्चे को वापस पाकर परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरे पर राहत की मुस्कान लौट आई। उन्होंने दिल्ली पुलिस का आभार जताते हुए टीम को ढेरों दुआएं दीं। ऑपरेशन मिलाप के तहत एक और मासूम को उसके परिवार से मिलाकर दिल्ली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार