दिल्ली में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती जल्द, प्रदूषण मुक्त राजधानी की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने राजधानी में नई इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती की समीक्षा की और कहा कि अगले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 नई ई-बसें दौड़ना शुरू कर देंगी। उन्होंने यह भी बताया कि साल के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1500 तक पहुंच जाएगी, जिससे दिल्लीवासियों को स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पर्यावरण के अनुकूल ‘ईवी राजधानी’ बनाने के लिए यह एक अहम पहल है। डीटीसी के बस डिपो में सिविल कार्य और इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिससे इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती में तेजी आएगी। उन्होंने बस कंपनियों को निर्देश दिए कि वे ई-बसों की डिलीवरी जल्द से जल्द करें और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं ताकि संचालन में कोई रुकावट न आए।

बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख बस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। मंत्री ने रूट रेशनलाइजेशन प्लान को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया ताकि नई DEVI इलेक्ट्रिक बसें राजधानी के दूर-दराज इलाकों तक लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान कर सकें। यह योजना विशेष रूप से 12 किलोमीटर के छोटे रूट्स के लिए है, जहां बड़ी बसों का संचालन मुश्किल होता है।

डॉ. पंकज सिंह ने लोगों को इस पर्यावरण मित्रवत परिवहन विकल्प को अपनाने के लिए जागरूक करने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर रूट योजना और प्रचार-प्रसार से दिल्लीवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इस दिशा में हर संभव कदम उठा रही है ताकि राजधानी का सार्वजनिक परिवहन तेजी से आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बने।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी