पीएचडीसीसीआई रिपोर्ट: SME सेक्टर में जबरदस्त उछाल, अगली तिमाही में तेज़ ग्रोथ की उम्मीद

भारतीय उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई द्वारा जारी SME मार्केट सेंटिमेंट इंडेक्स ने देश के लघु और मध्यम उद्यम (SME) मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए मजबूत विकास की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4) में व्यापार गतिविधियों में बीते तिमाही (Q3) की तुलना में सकारात्मक गति दर्ज की गई है और आने वाली पहली तिमाही (Q1 FY2026) के लिए भी उम्मीदें काफी उत्साहजनक हैं।

देशभर के 3,000 SME मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के सर्वे पर आधारित इस रिपोर्ट में बताया गया है कि SME बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स (SME-BAI) 57.7 अंक पर रहा, जो गत तिमाही की तुलना में गतिविधियों के विस्तार को दर्शाता है। वहीं, बिजनेस आउटलुक इंडेक्स (SME-BOI) 60.3 अंक पर पहुंच गया, जिससे यह साफ है कि अगले तीन महीनों में भी कारोबार की गति तेज रहने वाली है।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि सरकारी प्रयासों जैसे क्रेडिट सहायता, तकनीकी मदद, कौशल प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार ने SME क्षेत्र को आत्मनिर्भर और जीवंत बना दिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि नए ऑर्डर इंडेक्स 71.7 और उत्पादन इंडेक्स 66.7 तक पहुंच चुका है, जो मजबूत डिमांड और कारोबार की मजबूती का संकेत है।

रोजगार सूचकांक 55.0 और इन्वेंट्री इंडेक्स 60.0 रहा, जो यह दिखाता है कि कंपनियां मांग को देखते हुए स्टॉक बढ़ा रही हैं। साथ ही, 67% उद्यमियों ने अगले तिमाही में व्यापार गतिविधियों में सुधार की उम्मीद जताई है, 47% नई भर्तियों की योजना बना रहे हैं और 53% पूंजी निवेश बढ़ाना चाहते हैं।

पीएचडीसीसीआई के महासचिव और सीईओ डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि ये सूचकांक भारत की SME मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के स्वास्थ्य और भविष्य की दिशा को समझने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के निरंतर सहयोग से अब तक 5 करोड़ से अधिक MSMEs औपचारिक रूप से दर्ज हुए हैं, जो रोजगार और निर्यात में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

पीएचडीCCI के मुख्य अर्थशास्त्री सनत कुमार ने कहा कि रिपोर्ट स्पष्ट रूप से SME सेक्टर में ग्रोथ, निवेश और रोजगार सृजन के उज्ज्वल संकेत देती है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार