सीलमपुर का शातिर स्नैचर ‘बीड़ी’ गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में शामिल

दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस ने एक लंबे समय से सक्रिय स्नैचर नूर अहमद उर्फ बीड़ी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी 22 अप्रैल को शाहदरा बस स्टैंड पर एक महिला का मोबाइल फोन झपटने के मामले में की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे 7 जून को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी सीलमपुर का रहने वाला है और पहले से ही 12 से ज्यादा झपटमारी और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए झपटमारी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।

इस गिरफ्तारी से शाहदरा और फर्श बाजार थानों में दर्ज 10 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं