वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने किया लोगो और मैस्कॉट का शुभारंभ

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक लोगो और मैस्कॉट जारी किया। इस मौके पर “100 डेज टू गो” काउंटडाउन की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सांसद और ब्रांड एंबेसडर कंगना रनौत, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशिष सूद, पैरा ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझरिया और खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन राव समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता ने सभी पैरा खिलाड़ियों और उनके कोचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिल्ली के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि पहली बार राजधानी इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक देशों के 2500 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय पैरा एथलीट्स इस बार पेरिस गेम्स से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में खेलों और विशेषकर पैरा स्पोर्ट्स में आए बदलाव की सराहना की और कहा कि अब दिव्यांग खिलाड़ियों को समाज में सम्मान की नई पहचान मिली है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं