जौशी कॉलोनी में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना पुलिस ने अवैध शराब के धंधे पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला उर्मिला (40), मंडावली निवासी है, जो मधु विहार थाने की घोषित “बदमाश कैटेगरी” (BC) में शामिल है। पुलिस ने उसके पास से कुल 200 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की है।

यह गिरफ्तारी विशेष अपराध विरोधी अभियान के तहत हुई। 2 जुलाई को जौशी कॉलोनी में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक महिला संदिग्ध हालत में बोरी उठाए दिखी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और खुद को छिपाने की कोशिश करने लगी। शक के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई और बोरी की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में क्वार्टर शराब की बोतलें बरामद हुईं। मौके से 50 क्वार्टर मिले और पूछताछ के बाद उसके ठिकाने से और 150 क्वार्टर भी बरामद किए गए।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थी और क्षेत्र में चोरी-छिपे शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमा रही थी। उसके खिलाफ पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूर्वी जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इलाके में अवैध शराब या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें। नागरिकों की सतर्कता से ही समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार