हत्या, लूट और वाहनचोरी के कुल 11 आपराधिक मामलों में है संलिप्तचोरी की स्कूटी से पहुंचा कोर्ट, चोरी के मामले में थी आरोपी की सुनवाई

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (नवोदय टाइम्स): शाहदरा जिला एसटीएफ ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है। जो कोर्ट में चोरी के एक मामले की सुनवाई के लिए चोरी की ही स्कूटी से कोर्ट पहुंचा गया था। पकड़ा गया आरोपी अमित शर्मा उर्फ भोला है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।शाहदरा जिला डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि एसटीएफ टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली कि अमित नामक एक चोर कडक़डड़ूमा कोर्ट में अपने चोरी के एक मामले की सुनवाई में शामिल होने के लिए चोरी की एक स्कूटी से आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम कोर्ट के बाहर सादे कपड़ों में तैनात हो गई। सुबह के समय आरोपी ने अमित ने अपनी स्कूटी कडक़डड़ूमा कोर्ट के बाहर खड़ा किया था। पुलिस स्कूटी के पास ही आरोपी के आने का इंतजार करने लगी। शाम को एक व्यक्ति स्कूटी के पास आया और स्टार्ट करने के दौरान पुलिस ने इसे दबोच लिया। पूछताछ में इसकी पहचान अमित शर्मा उर्फ वेद प्रकाश शर्मा के रूप में हुई। स्कूटी भजनपुरा इलाके से चोरी पाई गई। बाद में उसकी निशानदेही पर चोरी के चार अन्य वाहन बरामद कर लिए गए। इसने अपने एक सहयोगी विशाल गुप्ता के बारे में बताया कि उसके साथ मिलकर ही यह वारदात को अंजाम देता था। पुलिस विशाल की तलाश कर रही है। आरोपी हत्या, लूट और वाहनचोरी के कुल 11 आपराधिक मामलों में संलिप्त है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश