यमुना विहार में महिला से झपटमारी करने वाला कुख्यात बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की भजनपुरा थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला से बैग झपटने वाले कुख्यात बदमाश को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, बैग और जरूरी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई को 27 वर्षीय महिला ने भजनपुरा थाने में शिकायत दी थी कि वह यमुना विहार स्थित ब्लड कलेक्शन सेंटर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक ने पीछे से आकर उसका कंधे पर टंगा बैग झपट लिया और फरार हो गया। बैग में उसका मोबाइल फोन, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी।

इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में एएसआई नौशाद, हेड कॉन्स्टेबल सचिन, कुलदीप और कांस्टेबल नरेंद्र, दिनेश की टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान आमिर पुत्र कमरुद्दीन निवासी न्यू मुस्तफाबाद, उम्र 28 साल के रूप में हुई है।

पूछताछ में आमिर ने झपटमारी की वारदात कबूल कर ली है और उसने यह भी बताया कि वह पहले भी लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के सात मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने उसके पास से महिला का मोबाइल फोन, बैग और आईडी कार्ड बरामद कर लिया है। पुलिस टीम की इस तत्परता ने इलाके के लोगों में भरोसा और मजबूत किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी मामलों की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार