आईजीआई एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ी 60 लाख रुपये की हीरे की तस्करी

नई दिल्ली, 05 सितम्बर 2024: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर 4 सितंबर 2024 की सुबह लगभग 6:00 बजे, CISF के सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा जांच के दौरान दो यात्रियों से 163 ग्राम वजन के हीरे बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

CISF के अनुसार, जांच के दौरान पहले यात्री जितेंद्र फारसियो (भारतीय) के कमर बेल्ट में छिपाकर रखे गए विभिन्न आकार के हीरे पकड़े गए, जिनका वजन लगभग 80 ग्राम था। यात्री इस्तांबुल जाने वाली टर्किश एयरलाइंस की उड़ान संख्या TK-717 से सफर कर रहा था। तुरंत इस मामले की जानकारी CISF के वरिष्ठ अधिकारियों और कस्टम विभाग को दी गई।

यात्री के मोबाइल फोन की जांच और सूझबूझ भरे सवालों के बाद यह खुलासा हुआ कि उसका एक साथी अनुज पाटिल भगवान (भारतीय) भी उसी उड़ान से यात्रा कर रहा था और उसके पास भी हीरे थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे ट्रेस किया गया और उसकी हैंडबैग की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 83 ग्राम वजन के और हीरे मिले।

CISF ने दोनों यात्रियों और बरामद किए गए हीरों को कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार