दिल्ली पुलिस ने नकली नौकरी दिलाने वाले ठग को दबोचा, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.34 लाख की ठगी का पर्दाफाश

नई दिल्ली। बाराखंभा रोड थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ऐंठने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सिता राम खुद को एनसीसी ऑफिस में काम करने वाला बताकर लोगों को भरोसे में लेता था।

मामला उस वक्त सामने आया जब दिल्ली दरबार ढाबा के मैनेजर, देवनंद साह ने पुलिस में शिकायत दी कि आरोपी सिता राम, जो अक्सर उनके ढाबे पर खाना खाने आता था, ने उनके बेटे को नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने खुद को नेशनल कैडेट कोर (NCC) ऑफिस का कर्मचारी बताया और इसके बदले 1.5 लाख रुपए की मांग की। भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपी को अपने बेटे की फोटो समेत जरूरी कागज दिए और करीब 1.34 लाख रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद आरोपी ने एक जॉइनिंग लेटर भी व्हाट्सऐप पर भेजा, जिसमें उनके बेटे को 12 जनवरी 2024 को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था।

लेकिन जब देवनंद साह के बेटे ने बताए पते पर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि ऐसा कोई जॉइनिंग लेटर जारी ही नहीं हुआ है और ना ही कोई सिता राम वहां काम करता है। ठगी की सच्चाई सामने आते ही पीड़ित ने आरोपी से पैसे वापस मांगे लेकिन वह टालमटोल करता रहा।

शिकायत मिलने के बाद बाराखंभा रोड थाने की टीम ने इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में जांच शुरू की। आरोपी का पुराना पता गांव गोयला खुर्द, दिल्ली मिला लेकिन वह वहां 2013 में ही परिवार समेत मकान छोड़ चुका था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से आरोपी को नोएडा से दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद सिता राम ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने PICSART एप के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और व्हाट्सऐप पर भेजा। आरोपी ने माना कि वह अब तक कई युवाओं और युवतियों से इसी तरह NCC और ‘वीरता द यूथ पॉवर ऑफ इंडिया’ नाम के फर्जी संगठन के नाम पर ठगी कर चुका है। आरोपी खुद को इसी संगठन का फाउंडर और नेशनल सेक्रेटरी बताता था और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को भरोसे में लेता था।

पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैब, फर्जी मीडिया आईडी, NCC के फर्जी कार्ड और सेना-एनसीसी का स्टीकर लगा मारुति सियाज कार भी बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही वसंत विहार और बुराड़ी थानों में ठगी और छेड़छाड़ जैसे मामलों में केस दर्ज हैं।

34 वर्षीय सिता राम मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। पढ़ाई के दौरान ही वह NCC से जुड़ा था और आत्मनिर्भर योजना में भी वॉलंटियर रह चुका है। फिलहाल पुलिस उससे जुड़े और मामलों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार