जनरल वी. पी. मलिक ने किया कवितावली का लोकार्पण, कहा- हिन्दी साहित्य विश्वपटल पर दमक रहा है

नई दिल्ली। हिन्दी साहित्य की प्रतिष्ठित पत्रिका कवितावली के अगस्त अंक का भव्य लोकार्पण पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक (पीवीएसएम, एवीएसएम) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर साहित्य और सैन्य अनुशासन के अद्भुत संगम का साक्षी बना यह आयोजन कई मायनों में खास रहा।

मुख्य संपादक सुरेश पुष्पाकर ने जनरल मलिक का औपचारिक स्वागत किया, जबकि संयुक्त संपादक अलका कांसरा और डॉ. संतोष गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पत्रिका के संपादक प्रेम विज ने कवितावली को हिन्दी साहित्यिक पत्रकारिता की वैश्विक यात्रा का अगुआ बताते हुए कहा कि यह पत्रिका हिन्दी भाषा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

लोकार्पण समारोह में जनरल मलिक ने कवितावली की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रिका न केवल उत्कृष्ट साहित्य का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह प्रवासी भारतीयों को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने का एक मजबूत सेतु भी है। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध की कुछ महत्वपूर्ण स्मृतियां साझा कीं और बताया कि कैसे सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय सेना ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लिए गए दूरदर्शी फैसलों को याद किया और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सराहना की, जिससे भारतीय सेना स्वदेशी अस्त्र-शस्त्रों से पहले से अधिक सक्षम हुई है।

इस गरिमामयी अवसर पर संपादकीय मंडल के सदस्य ग्रेट ब्रिटेन, जापान, अमेरिका और भारत सहित विभिन्न देशों से ऑनलाइन जुड़े। श्री पुष्पाकर के साथ प्रेम विज, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. विजय कपूर, दुर्गेश प्रयागी, गणेश दत्त, साहिल सिंह, जापान से सुदेश मोदगिल नूर और अमेरिका से सुषमा मल्होत्रा जैसे साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति से समारोह को विशेष बनाया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और साहित्य प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त कर किया।

  • Leema

    Related Posts

    लोकतंत्र से जुड़ाव ही युवाओं का भविष्य तय करेगा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा पहुंचे Bharti College के छात्रों से संवाद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta ने कहा कि देश का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि…

    2000 किमी पीछा कर लुटेरा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने चेन्नई से वापस लाकर दबोचा

    दिल्ली पुलिस ने 2000 किलोमीटर लंबी पीछा कार्रवाई के बाद एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद दिल्ली से चेन्नई फरार हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र से जुड़ाव ही युवाओं का भविष्य तय करेगा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    लोकतंत्र से जुड़ाव ही युवाओं का भविष्य तय करेगा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    2000 किमी पीछा कर लुटेरा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने चेन्नई से वापस लाकर दबोचा

    2000 किमी पीछा कर लुटेरा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने चेन्नई से वापस लाकर दबोचा

    मधु विहार में कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू बरामद

    मधु विहार में कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू बरामद

    पितमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ‘बजाज फिनसर्व’ बनकर देशभर में ठगी, 19 गिरफ्तार

    पितमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ‘बजाज फिनसर्व’ बनकर देशभर में ठगी, 19 गिरफ्तार

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश