क्राइम ब्रांच ने नंद नगरी के घोषित अपराधी को दबोचा, बस में कर चुका था स्नैचिंग

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सक्रिय स्नैचर्स और लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नंद नगरी इलाके में मोबाइल स्नैचिंग के मामले में घोषित अपराधी दीपक उर्फ देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे वक्त से फरार चल रहा था और अदालत में पेशी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

जानकारी के मुताबिक दीपक उर्फ देवेंद्र ने साल 2020 में नंद नगरी इलाके में चलती बस में एक यात्री का मोबाइल फोन झपट लिया था। जैसे ही बस के दरवाजे बंद होने को हुए, वह फुर्ती से फोन लेकर भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अक्सर बसों में मोबाइल फोन पर बात कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। बस के रुकने और दरवाजे खुलने का सही मौका देख कर वह झपटमारी करता और बस के फिर से चलने से पहले फरार हो जाता था। अदालत में बार-बार पेशी से बचने के चलते उसे अदालत ने हाल ही में घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई सतेंद्र, एएसआई राजकुमार, हेड कांस्टेबल सुरजीत और महिला कांस्टेबल सिमरन की टीम बनाई गई थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार कुंडू के नेतृत्व और एसीपी यशपाल सिंह की निगरानी में टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी को उसके इलाके हर्ष विहार से धर दबोचा।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि फरार अपराधी कितनी भी कोशिश कर ले, कानून के शिकंजे से ज्यादा देर तक बच पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार