नोएडा जिला कोर्ट बार एसोसिएशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

नोएडा। जिला कोर्ट बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बार सभागार में उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट, जिला जज श्री मलखान सिंह तथा सचिव अजीत नागर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी ने सभी अधिवक्ताओं और उपस्थित गणमान्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि अधिवक्ता समुदाय को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निर्भीकता के साथ वादकारियों को समय पर न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

प्रमेन्द्र भाटी ने यह भी कहा कि हमें समाजहित और राष्ट्रनिर्माण में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां हमसे प्रेरणा ले सकें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें। समारोह में देशभक्ति गीत, तिरंगे की शान और जोश से भरे नारों ने माहौल को और भी प्रेरणादायी बना दिया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन