आयोजन का यह प्रयास बनेगा मील का पत्थर’: पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा कुलपति

भागीदारी जन सहयोग समिति, दिल्लीपुलिस क्राइम ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थविश्वविद्यालय व एनडीएमसी की की प्रमुख भागीदारी में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थविश्वविद्यालय के ओपन थिएटर में “राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस पहले पड़ाव में दिल्ली की टीमों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ आगाज़ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशाउन्मूलन, नशे की प्रवृत्ति और महिलाओं के प्रति हिंसा जैसे संवेदनशीलविषयों पर जागरूकता फैलाना था।

दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमों ने अपनी प्रस्तुति से सामाजिक मुद्दों पर सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने “नशा मुक्त दिल्ली 2027 अभियान” की आयोजन समिति की सराहना की और इसे एक “मील कापत्थर” बताया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय गौड़ को बधाई देते हुए कहा कि भागीदारी जन सहयोग समिति का यह प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है।
समिति के अध्यक्ष श्री विजय गौड ने कहा, “नशा ना करना एक अच्छा संस्कार है
यदि हम नशे की प्रवृत्ति से ग्रसित युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ें, यह देश के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा, क्योंकि आज देश कीसबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है।”
कार्यक्रम को लिंगाया ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता एवंजनसंचार विभागों ने प्रमुखता से कवर किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रमुख समाजसेवी श्री भारत भूषण औरसुश्री अर्शना आरोग्या मौजूद रहे। मंच संचालन जामिया मिलिया इस्लामियाकी प्रो. तबस्सुम ने कुशलता से किया।
इस अवसर पर डॉ. श्वेता गौड को, डॉ. सलीम जावेद, डॉ. पारुल शर्मा सहितविभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़ेकार्यक्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश