दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड खुलासा: अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, 100 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार

दिल्ली पुलिस की शाहदरा साइबर थाना टीम ने एक बड़े साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को यू.के. में बसे कोरियन बिजनेसमैन के रूप में पेश कर महिलाओं को जाल में फंसाता था। आरोपी की पहचान स्टेफ़ेन उर्फ के. सी. डॉमिनिक (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी नागरिक है और दिल्ली के तिलक नगर में रह रहा था।

मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता अंजलि नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि वह “हैलो टॉक” नामक भाषा-एक्सचेंज ऐप पर “डक यंग” नामक शख्स से जुड़ी। उसने खुद को लंदन में बसे कोरियन ज्वेलरी बिजनेसमैन के तौर पर पेश किया। विश्वास जमाने के बाद उसने झांसा दिया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल कार्ड न होने के चलते इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा रोका गया है। इसके बाद अंजलि को दो भारतीय मोबाइल नंबरों से कॉल आए, जिसमें खुद को इमिग्रेशन अधिकारी बताकर 48,500 रुपये की मांग की गई। महिला ने यह रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन जब 2 लाख रुपये और मांगे गए और उसने देने से इंकार किया, तो आरोपी ने सभी संपर्क तोड़ दिए।

शाहदरा साइबर टीम ने इंस्पेक्टर अमित धानी के नेतृत्व और एसीपी मोहिंदर सिंह के मार्गदर्शन में जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और बैंक व सोशल मीडिया से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी को तिलक नगर से गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल से “हैलो टॉक” ऐप पर वही फर्जी प्रोफ़ाइल बरामद हुई, जिसके जरिए वह महिलाओं को फंसाता था। जांच में सामने आया कि वह देशभर की 100 से ज्यादा महिलाओं से इसी तरह बातचीत कर उन्हें झांसे में ले चुका था।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और 2019 में आइवरी कोस्ट से पासपोर्ट बनवाकर भारत आया था। उसका वीज़ा खत्म होने के बाद भी वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था। भारत आने के बाद पैसों की तंगी के चलते उसने इस ठगी का रास्ता अपनाया और “डक यंग” नाम से फर्जी पहचान बनाकर शिकार तलाशने लगा।

पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया है और अब यह जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। शाहदरा पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिलाओं को झूठे वादों और फर्जी बिजनेस पार्टनरशिप का लालच देकर धोखा दिया।

दिल्ली पुलिस ने इस कामयाबी को एक बड़ी सफलता बताया है और टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार