दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 122 किलो अवैध पटाखे बरामद, सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्राइम ब्रांच लगातार अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नॉर्थ रेंज-I की टीम ने मुंडकपुर इलाके के समता विहार से 122 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच को हेड कांस्टेबल नीरज कुमार के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बेचे जा रहे हैं। जानकारी की पुष्टि होते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में और एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में एसआई मनीष कुमार, महिला एसआई पिंकी रानी, हेड कांस्टेबल मनदीप, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और कांस्टेबल अंकुश की टीम गठित की गई।

30 सितंबर को टीम ने छापा मारकर समता विहार निवासी राधा रमण (52) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान से पुलिस ने 122 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह माल गुरुग्राम से लाकर अपने इलाके में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ धारा 223(b)/288 बीएनएस व 9बी एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने दोहराया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी और राजधानी में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के समय पर्यावरण और आम लोगों की सेहत सुरक्षित रह सके।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार