नकली दस्तावेज़ों से लोगों को विदेश भेजने वाला एजेंट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की आईजीआई एयरपोर्ट थाना टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात एजेंट गुरअमृतपाल सिंह मुल्तानी उर्फ पाली (54) को गिरफ्तार किया है। पाली पिछले कई सालों से फरार था और 2019 के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर ऐसे ही सात मामले दर्ज हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब वह कनाडा का परमानेंट रेजिडेंट है और अपने कॉलेज दिनों में कबड्डी का नेशनल लेवल खिलाड़ी भी रह चुका है।

मामला 2019 का है, जब इथियोपिया से 9 भारतीय यात्रियों को डिपोर्ट कर दिया गया था। उनके पास जो ‘कॉन्टीन्यूअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट्स (CDC)’ पाए गए थे, वे सामोआ सरकार की ओर से जारी बताए गए थे, लेकिन सामोआ सरकार ने साफ किया कि ये CDC पूरी तरह फर्जी हैं। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया और सामने आया कि यह फर्जी दस्तावेज़ पाली ने अपने साथियों के जरिए तैयार करवाए थे। उस समय पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन पाली कनाडा भाग गया था।

पुलिस की टीम को सूचना मिली कि वह भारत लौटा है। 29 सितंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, पंजाब की ओर से कबड्डी खेली है और कनाडा में भी 1996-97 में हैमिल्टन पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कबड्डी खेल चुका है। 1995 में वह अपने परिवार संग कनाडा गया और 1999 में वहां की स्थायी नागरिकता (PR) हासिल कर ली। इसके बाद उसने पैसों के लालच में फर्जी दस्तावेज़ों का धंधा शुरू कर दिया और लाखों रुपये लेकर लोगों को नकली कागज़ात के सहारे विदेश भेजने लगा।

उस पर दर्ज मामलों की जांच में सामने आया है कि उसने जालंधर निवासी अपने सहयोगी के जरिए यात्रियों को नकली CDC उपलब्ध कराए। दो यात्रियों से उसने 20-20 लाख रुपये लिए थे। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ दर्ज सात पुराने केसों की तफ्तीश भी दोबारा खोली जा रही है।

सितंबर 2025 के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने नकली वीज़ा और पासपोर्ट से जुड़े मामलों में कुल 52 लोगों को पकड़ा है। इनमें वे आरोपी भी शामिल हैं जो पुराने मामलों में वांछित चल रहे थे।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार