आईपी एस्टेट पुलिस ने 70 किलो से अधिक अवैध पटाखे पकड़े, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सेंट्रल जिले की आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 70.4 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इनमें से एक हिस्सा आरोपी के कब्जे से राउज़ एवेन्यू कोर्ट के पास मिला, जबकि बाकी का माल उसकी निशानदेही पर मीना बाज़ार, जामा मस्जिद से बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को आईपी एस्टेट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की कार्रवाई की और राउज़ एवेन्यू कोर्ट, डीडीयू मार्ग के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। बाद में उसकी निशानदेही पर टीम ने मीना बाजार, जामा मस्जिद स्थित एक जगह से भी अतिरिक्त पटाखे बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय मोहम्मद तौहीद आलम, निवासी मीना बाजार, जामा मस्जिद, दिल्ली (स्थायी पता: किशनगंज, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इन प्रतिबंधित पटाखों को हरियाणा से लेकर आया था और त्योहारों के दौरान उन्हें बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था।

यह कार्रवाई एसीपी कमला मार्केट सुश्री सुलेखा जगड़वार की देखरेख और एसएचओ आईपी एस्टेट श्री घनश्याम किशोर के निर्देशन में की गई। पूरी टीम की निगरानी एसआई मुकेश तोमर ने की, जिनके साथ एसआई मनीष, एएसआई राजकुमार गिरी, एचसी नदिम और कांस्टेबल राहुल शामिल थे।

पुलिस अब आरोपी से जुड़े सप्लायर्स की तलाश में जुटी हुई है ताकि इस अवैध सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके। त्योहारों से पहले की गई इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री या भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन