दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता — नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एनआर-II टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पॉक्सो और रेप के गंभीर मामले में वांछित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय निवास सिंह के रूप में हुई है, जो साहिबाबाद, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मामला मई 2024 में दिल्ली के स्वरूप नगर थाने में दर्ज किया गया था, जब एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। करीब 15 दिन बाद स्थानीय पुलिस ने लापता लड़की को बरामद किया, जिसके बाद पीड़िता ने खुलासा किया कि निवास सिंह नामक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन शोषण किया।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा और गिरफ्तारी से बचता रहा। अदालत ने अप्रैल 2025 में उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (घोषित अपराधी) घोषित कर दिया था।

क्राइम ब्रांच की एनआर-II टीम को जब आरोपी के दिल्ली में सक्रिय होने की जानकारी मिली, तो इंस्पेक्टर संदीप तुशीर के नेतृत्व में एसआई सतेंद्र, पर्वीर सिंह, प्रदीप गोदारा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। एसीपी नरेंद्र बेनीवाल के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

कड़ी मेहनत के बाद टीम ने आरोपी की लोकेशन लक्ष्मी नगर, दिल्ली में ट्रेस की। इसके बाद छापेमारी की गई और आरोपी निवास सिंह को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह मूल रूप से झारखंड का निवासी है और कुछ वर्ष पहले स्वरूप नगर में मोबाइल की दुकान पर काम करने लगा था। वहीं उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई थी। बाद में वह उसे बहला-फुसलाकर पटना ले गया था। पुलिस के डर से वह लगातार छिपता रहा और हाल के दिनों में लक्ष्मी नगर स्थित एक मोबाइल दुकान में काम कर रहा था।

डीसीपी (क्राइम) पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ऐसे फरार और घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि समाज में अपराधियों के लिए कोई जगह न बचे।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व