दिल्ली देहात के विकास में उपराज्यपाल के प्रयासों से बंधी उम्मीद, आंदोलन और बहिष्कार नहीं समाधान का रास्ता: दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत

दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के अध्यक्ष प्रो. राजबीर सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शिक्षाविद् डॉ.दयानंंद वत्स भारतीय, महासचिव डॉ.हंसराज सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दिल्ली देहात के विकास के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों का दिल्ली के 357गांवों के लाखों मूल ग्रामीणों की ओर से दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत ने दिल्ली के उपराज्यपाल का आभार जताया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय वत्स ने कहा कि सकारात्मक सोच ओर दृढ़ इच्छा शक्ति से ही गांवों का सम्यक विकास संभव है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को दिल्ली में लागू करने ओर पैतृक संपत्ति का म्यूटेशन खोलने कै लिए, किसानों की कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने, वैकल्पिक प्लाट देने, दिल्ली को लाल डोरा मुक्त करने की मांग दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत विगत तीन वर्षों से लगातार कर रही है। पंचायत के महासचिव डॉ.हंसराज सुमन ने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम के दौरान गांवों के ग़रीबों, दलितों ओर वंचित वर्ग के जिन लोगों को आवासीय प्लाट ओर कृषि भूमि मिली थी उनको उनका मालिकाना हक सरकार जल्दी से जल्दी दे।पंचायत के अध्यक्ष प्रो.राजबीर सोलंकी ने कहा कि दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत सरकार के साथ संवाद स्थापित कर सभी मुद्दों को हल करने के पक्ष में है।  सभी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल पहले ही प्रयास कर रहे हैं। वत्स  ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली देहात के विकास के मुद्दों पर दिल्ली के चार सांसद हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले थे। दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह ही नई दिल्ली की सांसद  बांसुरी स्वराज से भी मुलाकात कर उनको दिल्ली देहात के मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा था। इसके अतिरिक्त दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत ने अपना 20सूत्रीय मांगपत्र सभी सांसदों एवं उप राज्यपाल को भी भेजा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने कहा कि आंदोलन धरना प्रदर्शन चुनाव बहिष्कार की धमकी समस्या का समाधान नहीं है। सरकार कै साध संवाद से ही रास्ता निकलेगा।

  • Leema

    Related Posts

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    श्रमवीर उत्सव 2026 में डीसीपी आर.पी. मीणा ने बच्चों को सही दिशा देने पर दिया जोर दिल्ली, 1 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित…

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत की प्राचीन पहचान केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में भी विश्व को दिशा देने वाली रही है। आज उसी परंपरा को आधुनिक युग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डॉ. नीरज जैन के सशक्त कदम

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    वैश्विक मंच पर भारत का दम—अमेरिका में डॉ. नीरज जैन का प्रभावशाली प्रदर्शन, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया देश का मान

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त