विवेक विहार स्थित yamuna Sports Complex में खेले गए इस मुकाबले में IMWA Women’s XI ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Women Cops Shahdara XI को हराकर जीत अपने नाम की। इस रोमांचक मुकाबले में Women Shahdara XI और IMWA Women’s X1 आमने-सामने थीं। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें Women Shahdara Cops XI की टीम ने बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। IMWA Women’s XI की कमान कप्तान संतोष के हाथों में थी, जबकि Women Shahdara Cops XI की कप्तानी परदीप कौर ने संभाली।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Women Cops Shahdara XI ने 60 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि टीम ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन IMWA Women’s XI की सधी हुई गेंदबाज़ी और चुस्त फील्डिंग ने रन गति को नियंत्रित रखा। जवाब में उतरी IMWA Women’s XI ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।
इस जीत की असली नायिका रहीं मैथिली, जिन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया गया। वहीं गेंदबाज़ी में प्रीति ने कमाल दिखाते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे Women Cops Shahdara XI बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।IMWA Women’s XI के कोच राजीव निशाना की रणनीति और मार्गदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।





