महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले की थाना वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सेल्फ-एक्चुएटेड चाकू और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान किशन उर्फ ढाबा (23) निवासी रंगपुरी पहाड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है, जो पहले भी चोरी के मामले में संलिप्त रह चुका है।

13 फरवरी की सुबह महिपालपुर बस स्टॉप, एनएच-48 सर्विस रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को भीड़ में बार-बार बस में चढ़ने और उतरने की कोशिश करते देखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू और चोरी का मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोबाइल फोन छतरपुर मेट्रो स्टेशन क्षेत्र से चोरी किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी हाउस थेफ्ट के मामले में शामिल रहा है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों पर मोबाइल चोरी कर उन्हें 200-300 रुपये में बेच देता था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व