दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत शहर की 241 से अधिक प्रमुख सड़कों, लगभग 400 किलोमीटर लंबे नेटवर्क को ‘वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग’ मॉडल के तहत नया रूप दिया जाएगा। यह कार्य 45 विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक पर कम से कम असर पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब केवल गड्ढों की मरम्मत या बीच का हिस्सा ठीक करने के बजाय सड़क की पूरी चौड़ाई को एक समान गुणवत्ता के साथ मजबूत किया जाएगा। इससे सड़कों की उम्र बढ़ेगी, बार-बार मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी और धूल व प्रदूषण में भी कमी आएगी। खराब सड़कों से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए बेस लेयर की तकनीकी जांच, ड्रेनेज व्यवस्था और मानकों के अनुरूप अंतिम कारपेटिंग सुनिश्चित की जाएगी। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को भी कम करने पर विशेष ध्यान रहेगा।

परियोजना की कुल लागत 802.18 करोड़ रुपये है, जिसमें से 643.36 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से और 158.82 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के सहयोग से राजधानी के बुनियादी ढांचे को नई गति मिल रही है। लक्ष्य है कि वर्ष के अंत तक इन सड़कों का काम पूरा कर लिया जाए।

अपग्रेड की जाने वाली सड़कों में मालवीय नगर की ऑगस्ट क्रांति मार्ग, आउटर रिंग रोड, राव तुला राम मार्ग, नजफगढ़-झरोदा रोड, रोहिणी की डॉ. के.एन. कटजू मार्ग, चांदनी चौक की शामनाथ मार्ग, करोल बाग की डी.बी. गुप्ता रोड, शाहदरा की ईएसआई हॉस्पिटल रोड और सीमापुरी की टांगा स्टैंड रोड समेत कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर सड़कों से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाएं कम होंगी और लोगों का समय बचेगा। यह परियोजना दिल्ली को आधुनिक, व्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश