करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स का बड़ा भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली ऑटोमोबाइल पार्ट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग के ऑटो मार्केट में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली पिस्टन और क्लच प्लेट्स बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

3 मई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नई वाला इलाके में दो दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया कि आरोपी नामी कंपनियों के नाम पर नकली मोटरसाइकिल पार्ट्स तैयार कर बाजार में असली बताकर बेच रहे थे। मौके से कुल 859 नकली पिस्टन, 169 क्लच प्लेट बॉक्स और अन्य सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित गुप्ता और अभिषेक गुप्ता के रूप में हुई है, जो आपस में भाई हैं। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे पिछले तीन साल से इस धंधे में सक्रिय थे और रोजाना सैकड़ों नकली पार्ट्स बेचते थे। इनकी कमाई लाखों रुपये प्रति माह तक पहुंच रही थी।

पुलिस के अनुसार, ये नकली पार्ट्स न केवल उपभोक्ताओं के लिए खतरा हैं, बल्कि वाहनों के इंजन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिलहाल मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद