IITF 2025 के अंतिम चरण में छूट की धमक, झारखंड पवेलियन बना खरीदारों की पहली पसंद

नई दिल्ली: भारत मंडपम में चल रहे 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 के अंतिम दो दिनों में झारखंड पवेलियन सबसे ज्यादा भीड़ और खरीदारी का केंद्र बन गया है। यहां मिल रही आकर्षक छूट, पारंपरिक कला के अनोखे उत्पाद और विविध विकल्पों ने आगंतुकों को खूब लुभाया है।

पवेलियन में हस्तशिल्प, लाख की चूड़ियाँ, हथकरघा सामग्री, रेशमी वस्त्र, धातु शिल्प, रागी-आधारित खाद्य उत्पाद और फ्यूज़न ज्वेलरी पर 20 से 30 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारी का उत्साह चरम पर है। करियातपुर ब्रास ने अपने प्रीमियम पीतल उत्पादों पर 10 प्रतिशत छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया है, वहीं डामू बोडरा और अनुपमा स्टॉल पर हैंडमेड कॉटन, सिल्क, मटका सिल्क और चंदेरी कॉटन के सूट-साड़ियों पर 30 प्रतिशत छूट ने महिलाओं की खरीदारी को और बढ़ा दिया है।

पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन के मेल वाली फ्यूज़न ज्वेलरी भी लोगों की पसंद बनी हुई है। सांती विजय एंड कंपनी के स्टॉल पर धीरज जैन द्वारा प्रदर्शित झारखंड की पारंपरिक कला से प्रेरित ज्वेलरी को खरीदने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। झारक्राफ्ट ने भी अपने रेशमी और हस्तशिल्प उत्पादों पर 15 प्रतिशत छूट देकर खरीदारों का ध्यान खींचा है।

फूड कोर्ट में झारखंड के असली स्वाद ने भी धूम मचा दी, जहां दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, ठेकुआ, मालपुआ और धुस्का जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आगंतुकों की लंबी कतारें देखी गईं।

छूट का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। विविध उत्पादों, बेहतरीन ऑफर्स और लाजवाब प्रस्तुति के साथ झारखंड पवेलियन IITF 2025 के अंतिम दिनों में सबसे ज्यादा कारोबार और भीड़ जुटाने वाला पवेलियन साबित हो रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति