अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

नई दिल्ली, 24 जनवरी 2026।
दिल्लीवासियों के लिए सस्ते और आसान होम लोन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (DCHFC) का नया कार्यालय रोहिणी सेक्टर-16 में शुरू किया गया। इसका उद्घाटन समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री रविंदर इंद्राज सिंह ने किया। यह दिल्ली में सिरी फोर्ट के बाद DCHFC का दूसरा कार्यालय है, जिससे अब उत्तर-पश्चिम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अब लोगों को होम लोन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सहकारिता के माध्यम से आम नागरिकों का अपने घर का सपना पूरा करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पहले इस संस्था की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अब इसे हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

श्री रविंदर इंद्राज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली के सभी क्षेत्रों – पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में चरणबद्ध तरीके से नए DCHFC कार्यालय खोले जाएं। साथ ही, ऋण प्रक्रिया को तकनीकी रूप से मजबूत बनाकर उसे सरल, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी किया जाए।

मंत्री ने बताया कि DCHFC अब लगभग 1600 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता के साथ एक मजबूत संस्था बन चुकी है। यहां मात्र 7.30 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो देश के सबसे किफायती दरों में से एक है। उन्होंने कहा कि रोहिणी एक तेजी से विकसित हो रहा आवासीय क्षेत्र है और यहां यह कार्यालय हजारों परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगा।

योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को 7.30 प्रतिशत और अन्य आवेदकों को 7.40 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक का लोन, 30 साल तक की अवधि, बिना किसी प्रोसेसिंग फीस और बिना अतिरिक्त शुल्क के सुविधा दी जा रही है।

DCHFC के अंतर्गत फ्लैट या मकान खरीदने, DDA द्वारा आवंटित संपत्तियों, मकान की मरम्मत, फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी की खरीद के लिए लोन दिया जाता है। साथ ही सहकारी आवास समितियों को भूमि खरीद, प्रोजेक्ट पूर्णता, लिफ्ट बदलने, बाहरी विकास कार्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम जैसे कार्यों के लिए भी ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कोई भी RWA, हाउसिंग सोसाइटी या प्रॉपर्टी डीलर ऐसा नहीं होगा, जहां DCHFC का नाम मौजूद न हो। व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए इस योजना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने विश्वास जताया कि ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ DCHFC दिल्ली के सबसे मजबूत सहकारी वित्तीय संस्थानों में से एक बनेगा और हजारों परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करेगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन