आयुष्मान वय वंदना योजना बना रही बुजुर्गों की सेहत की ढाल : विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली, 16 मई 2025 —
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और रोहिणी क्षेत्र के विधायक श्री विजेन्द्र गुप्ता ने आज रोहिणी सेक्टर-9 में आयोजित आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीकरण शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की इस अभिनव योजना को एक “सेहत सुरक्षा कवच” बताया।

शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर योजना के प्रति अपना भरोसा जताया। श्री गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत कार्यक्रम की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को सालाना ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। यह टॉप-अप सुविधा उन्हें मौजूदा ₹5 लाख की सीमा से आगे की सुरक्षा प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बुजुर्गों की पुरानी बीमारियों के इलाज को आसान बनाएगी, बल्कि देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण बताते हुए कहा कि इससे न केवल आम लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

श्री गुप्ता ने जनता से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, और आयुष्मान वय वंदना योजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व