इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अंतर्राज्यीय सेल (ISC) की टीम ने इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी और सनसनीखेज वसूली व डकैती कांड के मास्टरमाइंड दीपक कश्यप को दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। दीपक करीब एक साल से फरार चल रहा था और कोर्ट द्वारा घोषित उद्घोषित अपराधी (PO) था।

यह मामला अगस्त 2023 का है जब जनकपुरी स्थित एक कारोबारी के घर सात लोगों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर जबरन घुसपैठ की थी। आरोपियों ने कारोबारी के परिवार को डराया-धमकाया, फोन छीन लिए और एक फर्जी ‘सेटलमेंट’ के नाम पर कारोबारी को बुलाने का दबाव बनाया।

जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड दीपक कश्यप था, जो इनकम टैक्स विभाग में निजी सचिव (PS) के पद पर कार्यरत था। उसने अपनी सरकारी पहचान और जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हुए साथियों को इनकम टैक्स अफसर बनकर छापा मारने के लिए तैयार किया था।

पहले गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर दीपक फरार हो गया था और बाद में उसकी जमानत रद्द होने पर कोर्ट ने उसे PO घोषित कर दिया था। लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया।

दीपक 2012 से इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत है और तरक्की करते हुए निजी सचिव के पद तक पहुंचा था। लेकिन जल्दी पैसे कमाने के लालच में उसने आपराधिक रास्ता चुन लिया।

फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर आगे की जांच में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन