ऑपरेशन मिलाप से दिल्ली पुलिस ने तीन साल के मासूम को परिजनों से मिलवाया

दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए एक तीन साल के लापता मासूम को परिजनों से मिलवा दिया। घटना 19 मई की शाम की है, जब पीपी अंधा मुग़ल की टीम—एएसआई विनोद और कांस्टेबल राहुल—गश्त पर थे। तभी पुरानी रोहतक रोड पर उन्होंने एक रोते हुए छोटे बच्चे को अकेले भटकते देखा।

बच्चे से बातचीत की गई लेकिन वह न तो अपना नाम ठीक से बता सका और न ही अपने घर का पता। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को कस्टडी में लेकर उसे खाने का सामान दिया और शांत किया। इसके बाद एसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने बच्चे के परिजनों को खोजने के लिए इलाके में मैनुअल सर्च, दुकानदारों से पूछताछ, सोशल मीडिया और धार्मिक स्थलों पर अनाउंसमेंट जैसी हरसंभव कोशिश की।

लगातार कोशिशों का नतीजा कुछ ही घंटों में सामने आया जब किशनगंज की नई बस्ती में रहने वाले बच्चे के माता-पिता ढूंढते हुए खुद गुलाबी बाग थाने की ओर जा रहे थे। पुलिस टीम से मिलते ही जब उन्होंने अपने बच्चे को सुरक्षित देखा तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।

‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत बच्चे को सही-सलामत परिवार को सौंपा गया। परिजनों ने दिल्ली पुलिस का दिल से धन्यवाद किया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी