क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर, 116 किलो गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 116 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 58 लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा से मंगवाया गया था, जिसे एक अनोखे तरीके से कुरियर के माध्यम से दिल्ली लाया गया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़ा ड्रग कार्टेल सक्रिय है, जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने की योजना बना रहा है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई गौतम, एसआई मोहित, एएसआई दीपक, एएसआई जितेंद्र और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने मीरा बाग के पास जाल बिछाया, जहां गांजा से भरा पार्सल आने वाला था। हालांकि, आरोपियों ने पार्सल लेने के लिए खुद नहीं आए। पुलिस ने पार्सल की जांच की, जिसमें 116 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने यमुना नगर, हरियाणा से आरोपियों को गिरफ्तार किया, जब वे पार्सल लेने के लिए पहुंचे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नितेश और रोहित के रूप में हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं और पिछले कुछ वर्षों से यमुना नगर की प्लाई फैक्ट्रियों में काम कर रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक बड़े ड्रग कार्टेल का हिस्सा थे, जिसमें अलग-अलग व्यक्तियों को तस्करी के अलग-अलग काम सौंपे गए थे। गांजा ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से कुरियर के माध्यम से दिल्ली और हरियाणा लाया जाता था। पार्सल रिसीव करने के बाद इसे स्थानीय सप्लायर्स तक पहुंचाया जाता था। नितेश और रोहित का काम पार्सल रिसीव कर उसे सुरक्षित रखना था।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा ड्रग नेटवर्क ध्वस्त हुआ है और आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में और भी बड़े खुलासे कर सकती है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन