गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ने लॉन्च किया ‘खुशियों के रखवाले’ अभियान

मुंबई: गोदरेज एंड बॉयस के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस डिवीजन ने अपने नए अभियान ‘खुशियों के रखवाले’ को लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य परिवारों के लिए एक सुरक्षित और संरक्षित घर का महत्व उजागर करना है, जिससे वे निश्चिंत होकर शांति और सुख का अनुभव कर सकें।

इस मौके पर गोदरेज एंड बॉयस के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के ईवीपी और बिजनेस हेड पुष्कर गोखले ने कहा, “हमारा नया कैम्पेन भावनात्मक स्तर पर लोगों को सुरक्षित महसूस कराने पर केंद्रित है। जब लोग अपने प्रियजनों और कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होते हैं, तो वे मानसिक रूप से स्वतंत्र होते हैं और जीवन को बेहतर ढंग से जी पाते हैं।”

कैम्पेन के साथ ही ‘हैप्पीनेस इंडेक्स सर्वे’ भी लॉन्च किया गया, जिसे गोदरेज ने आईपीएसओएस के साथ मिलकर करवाया। यह सर्वे सुरक्षा और खुशी के बीच संबंध को रेखांकित करता है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 67% लोगों ने माना कि घर की सुरक्षा बढ़ाने से उनके जीवन में समग्र सुधार आया है, वहीं 57% ने कहा कि अपने घर की सुरक्षा में सुधार के बाद वे अधिक संतुष्ट और खुश महसूस करते हैं।

सर्वे की रिपोर्ट पेश करते हुए गोखले ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य लोगों को न केवल शारीरिक सुरक्षा प्रदान करना है बल्कि मानसिक शांति और खुशी की भावना को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि सुरक्षा का सीधा संबंध मानसिक शांति और खुशी से है। जब लोग सुरक्षित महसूस करते हैं, तो वे हर दिन को आत्मविश्वास और बेफिक्री के साथ जी सकते हैं।”

मनोवैज्ञानिक डॉ. अलीशा लालजी ने इस मौके पर कहा कि सुरक्षा एक व्यापक अवधारणा है, जो न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक, सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा को भी शामिल करती है। उन्होंने कहा, “सुरक्षित महसूस करने से व्यक्ति की उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।”

गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ने इस मौके पर अपने नए प्रॉडक्ट ‘डिफेंडर ऑरम प्रो क्लास ई सेफ’ को भी पेश किया, जो खासतौर पर ज्वेलरी सेगमेंट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश