चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के डीलिंग असिस्टेंट और क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के डीलिंग असिस्टेंट और एक क्लर्क को रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

सीबीआई ने 14 अक्टूबर, 2024 को शिकायत के आधार पर डीलिंग असिस्टेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके मकान की मालिकाना हक को लेकर विवाद था, जिसे 2013 में अदालत ने सुलझा दिया था। आरोप है कि आरोपी डीलिंग असिस्टेंट ने शिकायतकर्ता के घर जाकर कहा कि वह उस मकान में अवैध रूप से रह रहा है और मामले को निपटाने के लिए 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद आरोपी 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत हो गया।

सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों, डीलिंग असिस्टेंट और क्लर्क को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई ने आरोपियों के आवास और कार्यालय परिसरों पर तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद हुए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन